UIIC AO Admit Card 2024 । यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रशासनिक अधिकारी स्केल-I 2024 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था वह सभी आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को बता दे कि आपका एग्जाम 13 फरवरी को कराना सुनिश्चित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि 13 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा।
UIIC AO Admit Card 2024: कैसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
यूआईआईसी द्वारा निकाली इस भर्ती में कुल 250 रिक्त पदों को भरना है। यह भर्ती परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के समय अवधि की बात करें तो, यह 2 घंटे का है पेपर होगा। जिसमें 200 प्रश्न शामिल होंगे तथा सभी प्रश्नों के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। अतः यह 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रिंटेड होगा।
छात्रों को यह बता दे की प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नंबर काट लिया जाएगा। अतः इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काट लिए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
UIIC AO Admit Card 2024: ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड
अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा-
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाना होगा।
अब आपको रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती स्केल 1 जनरललिस्ट पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एडमिट कार्ड लिंक ओपन हो जाएगा, उस पर क्लिक करें।
अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर लेना है।
आपका एडमिट कार्ड आपके सामने है इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
0 टिप्पणियाँ