SBI Clerk Prelims Result 2024: भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही जारी कर सकता है प्रीलिम्स क्लर्क के परिणाम

 एसबीआई क्लर्क परिणाम। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी के लिए क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने की संभावना है। जो भी आवेदक इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपनी नजर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर बनाए रखें। क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही परिणाम की घोषणा कर सकता है। 

  
SBI Clerk Prelims Result 2024

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को किया गया। यह भर्ती कुल 8282 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। जितने भी आवेदक इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह सभी अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर तथा जन्मतिथि के द्वारा अपने परिणामों को देख सकते हैं। 

SBI Clerk Prelims Exam: प्रीलिम्स के बाद मेंस है अनिवार्य

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में चयनित आवेदक एसबीआई क्लर्क की मेंस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तथा अन्य जानकारी के लिए आप एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। sbi.co.in एसबीआई का आधिकारिक वेबसाइट है। 

SBI Clerk Prelims Exam Result: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • सबसे पहले प्रत्येक अभ्यर्थी जो भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना है। 

  • अब आपके सामने होम पेज पर एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 

  • होम पेज पर आपको एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 

  • मांगी गई सभी जानकारी को भरें। 

  • सभी जानकारी को भरने के बाद लोगिन करने के बाद आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं, जिससे भविष्य में इसका उपयोग कर सकें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ