उसने कहा था कहानी में किस युद्ध का उल्लेख है? (Usne Kaha Tha)

 आज का प्रश्न है-

प्रश्न:- ‘उसने कहा था’ कहानी में किस युद्ध का उल्लेख है?

उसने कहा था कहानी में प्रथम विश्व युद्ध के बारे में बताया गया है। यह कहानी सबसे पहले 1915 में प्रकाशित हुई। यह कहानी प्रथम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में लिखी गई है। इस कहानी में गुलेरी जी ने लहना सिंह और सूबेदारनी के माध्यम से मानवीय संबंधों का एक नया रूप प्रस्तुत किया है। प्रथम विश्व युद्ध के स्तर पर यह एक युद्ध विरोधी कहानी भी है। उसने कहा था कहानी को पांच भागों में बांटा गया है। इस कहानी में तीन भागों में तो युद्ध के बारे में ही वर्णन मिलता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ