HSSC Group C CET Result 2024: हरियाणा ग्रुप सी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट हुआ घोषित, करें डाउनलोड

 HSSC CET Group C Result। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ग्रुप सी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

  
HSSC Group C CET Result 2024

एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी 2024 के परिणाम को डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करना होगा। जिसकी मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन कर सकेंगे और अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे तथा उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह यह परीक्षा 5 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद कौशल परीक्षा का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2023 तथा 6, 7 और 14 जनवरी 2024 को किया गया। हरियाणा बोर्ड ने कहा कि जारी किया गया परिणाम आरोही क्रम में है। 

HSSC CET Group C Result 2024: ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

एचएसएससी सेट ग्रुप सी का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर आपको CET Group C का रिजल्ट लिंक मिल जाएगा। उस पर क्लिक करें। 

  • लोगिन करने के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें। 

  • अब आपके सामने आपका रिजल्ट ओपन होकर आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • अगर आप चाहे तो इसका प्रिंटआउट निकलवा भी सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ