आज का प्रश्न है-
प्रश्न:- प्रेम के पीर निम्नलिखित में से कौन कहे जाते हैं?
1. सूरदास
2. घनानंद
3. तुलसीदास
4. बिहारी
उत्तर- घनानंद
व्याख्या- प्रेम के पीर घनानंद को कहा जाता है। रीतिकाल की तीन प्रमुख काव्य धाराओं रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त के अंतिम काव्यधारा के अग्रणी कवि हैं घनानंद। इन्हें आनंदघन नाम से भी जाना जाता है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार घनानंद, नादिर शाह के आक्रमण में मारे गए। अधिकतर विद्वान इनका जन्म स्थान दिल्ली के आसपास का मानते हैं। इनका जन्म संवत् 1730 के आसपास का माना जाता है। इनके जन्म स्थान तथा जनक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। इनके द्वारा रचित ग्रंथों की संख्या 41 बताई जाती है।
0 टिप्पणियाँ