![]() |
Republic Day 2024 |
New Delhi, Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार होगा नारी शक्ति का बोलबाला। परेड में दिखाई देंगी 80% महिलाएं। इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति ही दिखाई देगी।
यह पहली बार होने वाला है जब बड़ी संख्या में ऑल वुमेन दस्ते मार्च करेंगे। भारतीय सेना की तरफ से आर्टिलरी महिला ऑफिसर भी इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर दिखाई देंगी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार सेना की मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल भी परेड में शामिल होंगी। फ्रांस का मार्चिंग दस्ता इस बार परेड में शामिल होगा तथा राफेल जेट भी इस बार उड़ान भरेगा।
दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि इस बार परेड में 80 फ़ीसदी महिलाएं होंगी। यह पहली बार होगा कि ट्राई सर्विस दस्ता अर्थात आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिलाएं भी कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगी।
0 टिप्पणियाँ