Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 24 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
24 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर 22 जनवरी 2024 को नई दिल्ली पहुंचे।
2. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय श्रीमद् भागवत गीता के उर्दू अनुवाद पर शोध करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
3. हाल ही में भारत और थाईलैंड के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को “अभ्यास आयूथया” नाम दिया गया।
4. हाल ही में उधमपुर ने प्रशिक्षित गोले मेले की मेजबानी की।
5. आईसीआईसीआई बैंक ने कनाडा में अपना नवीनतम मोबाइल बैंकिंग एप मनी2इंडिया(कनाडा) पेश किया।
6. मानसिंह ने 22 जनवरी 2024 को हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता।
7. हाल ही में भारत सरकार ने म्यांमार बॉर्डर पर बाड़ लगाने और मुफ्त आवाजाही रोकने की घोषणा की है।
8. आयुष दीक्षा भारत सरकार का एक मानव संसाधन विकास केंद्र के निर्माण के लिए 20 जनवरी 2024 को भुवनेश्वर में केंद्रीय आयुर्वैदिक अनुसंधान संस्थान में शिलान्यास समारोह आयोजित किया।
9. ऑस्ट्रेलिया में जल्द ही सबसे उंचे लगभग 721 फुट राम मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
10. हाल ही में फोर्ब्स के द्वारा जारी कि गई गोल्ड रिजर्व लिस्ट में 8136.46 टन के भंडार के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है।
11. अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
12. विश्व आर्थिक मंच स्विट्जरलैंड के दाओस में अपनी वार्षिक बैठक के लिए जाना जाता है।
13. अयोध्या राम मंदिर निर्माण के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा है।
14. 24 जनवरी 1950 को जन गण मन को आधिकारिक रूप से भारतीय राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
15. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी जिसका प्रयोग वह प्रधानमंत्री और मंत्री परिषद की सलाह के अनुसार करेगा।
0 टिप्पणियाँ