राम मंदिर निर्माण पर 57 मुस्लिम देशों की क्या रही प्रतिक्रिया, आइए जाने..

राम मंदिर निर्माण पर 57 मुस्लिम देशों की क्या रही प्रतिक्रिया, आइए जाने..
राम मंदिर

अयोध्या, राम मंदिर। 22 जनवरी को अयोध्या में हुई रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की अधिकतर देशों ने सराहना की। ज्यादातर देशों ने इस प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर की है। जबकि इस्लामिक देशों के संगठन, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने राम मंदिर निर्माण की निंदा की। 


ओआईसी मैं अपने बयान में कहा कि इस्लामिक स्थल बाबरी मस्जिद को तोड़कर राम मंदिर का निर्माण किया गया है। इसलिए इस मंदिर की हम निंदा करते हैं। 57 देश की मुस्लिम संगठन ऑर्गेनाइजेशन आफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। 


इससे पहले पाकिस्तान ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खिलाफ जहर ही उगला था। पाकिस्तान ने कहा कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा का बढ़ता धार्मिक सद्भाव क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। पाकिस्तान ने भारत सरकार से भारतीय मुसलमान सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पवित्र स्थानो की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। 


ओआईसी 57 इस्लामिक देश का एक संगठन है। इसमें खाड़ी देश सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों का दबदबा है। इस संगठन में भारत का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है। और ना ही भारत को पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है। इसी मंच के चाही पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ