इटली के नगरों के विकास का क्या कारण था ( Italy ke nagron ke vikas ka karan)

दोस्तों आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि इटली के नगरों की विकास का क्या कारण था

प्रश्न:- इटली के नगरों के विकास का क्या कारण था?

इटली के नगरों के विकास का प्रमुख कारण व्यापार की उन्नति था। इटली में व्यापार का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत हो गया। नए-नए शहरों का निर्माण हुआ। बड़े-बड़े नगरों का विकास हुआ। व्यापार की उन्नत होने के कारण यहां के लोग काफी धनी हो चुके थे। और यह धनी व्यक्ति साहित्यकारों कलाकारों आदि को उदारता पूर्वक आश्रय देते थे। धनी लोगों ने साहित्य और कल के विकास में अपना पूरा योगदान दिया। जिससे इटली का पुनर्जागरण हुआ और इटली के नगरों का विकास बहुत ही तेजी से हुआ। धीरे-धीरे संपूर्ण यूरोप का पुनर्जागरण हुआ। इटली के नगर रोमन साम्राज्य के प्रभुत्व से मुक्त हो गए थे और स्वतंत्र रूप से अपना निवास कर रहे थे। वहां के नगरों में सामंत प्रथा भी विकसित नहीं हो सकी। जिस कारण यहां के नगरों में कला साहित्य विज्ञान आदि का विकास बहुत ही तेजी से हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ