दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से शीत लहर के बारे में तथा उसके प्रभाव के बारे में जानेंगे तो चलिए सबसे पहले जानते हैं शीत लहर किसे कहते हैं-
प्रश्न:- शीत लहर किसे कहते हैं?
उत्तर:- शीतलहर एक मौसमी घटना है जो हवा के ठंडा होने से अलग होती है। अतः हम कह सकते हैं, 24 घंटे की अवधि के भीतर तापमान में तेजी से गिरावट को ही शीतलहर कहते हैं। इस परिस्थिति में कृषि उद्योग वाणिज्य और सामाजिक गतिविधियों आदि के लिए अधिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है।
शीत लहर से प्रभाव
शीतलहर के प्रभाव से पशुधन तथा वन्य जीवों की मृत्यु भी हो सकती है। शीतलहर में ठंड बढ़ने की वजह से मनुष्यों सहित सभी जानवरों के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर शीत लहर के साथ बर्फबारी भी होने लगे तो इससे चरने वाले जानवर को भी भोजन की कमी हो जाती है। जिससे हाइपोथर्मिया या भुखमरी से वह मर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ