प्रश्न:- मुगल काल में हासिल किसे कहा जाता था?
उत्तर:- मुगल काल में मुगल साम्राज्य की आर्थिक बुनियाद भूमि से मिलने वाले राजस्व पर आश्रित थी। इन दौरान कितना कर तय है तथा कितने पर वसूली की जा रही है, के आधार पर कर की वसूली की जाती थी। इसको ही जमा और हासिल कहा जाता था। अकबर ने किसानों के सामने नगद रूप में या फिर फसलों के रूप में कर देने का विकल्प भी रखा था।
अकबर के शासनकाल में प्रत्येक जमीन पर एक जैसी कर व्यवस्था नहीं थी। बल्कि कर को अलग-अलग तरीके से वसूला जाता था। जैसे पोलज जमीन पर 12 महीने फसल होती थी, उन पर कर भी अधिक लिया जाता था। तथा परती जमीन जिन पर फसल कम होती थी, उन पर कर भी कम लिया जाता था।
0 टिप्पणियाँ