प्रश्न:- जनमत संग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर:- ऐसा प्रत्यक्ष मतदान जिसमे किसी क्षेत्र विशेष के सभी मतदाताओं को मतदान के द्वारा किसी एक विशेष प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है, उसे जनमत संग्रह कहते हैं। इसे मत संग्रह या केवल जनमत भी कहा जाता है। यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र का ही एक रूप है
अतः हम कह सकते हैं कि जनमत संग्रह के माध्यम से सरकार की नीतियों तथा किसी प्रस्तावित कानूनों के बारे में जनता की राय को पता करना। यह नए संविधान के निर्माण, वर्तमान संविधान में संशोधन, किसी निर्वाचित सदस्य का निर्वाचन रद्द करने तथा केवल सरकार की किसी विशिष्ट नीति को स्वीकार या स्वीकार करने से संबंधित हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ