लीप ईयर किसे कहते है (Leap Year in hindi)

दोस्तों आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि लीप ईयर क्या होता है क्योंकि वर्ष 2024 एक लीप ईयर है। इस लेख में हम जाएंगे की 2024 एक लीप ईयर क्यों है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं लीप ईयर किसे कहते हैं

लीप ईयर या अधिवर्ष किसे कहते हैं?

जिस वर्ष में दिनों की संख्या 365 न होकर 366 होती है उस वर्ष को लीप ईयर होता है। लीप ईयर प्रत्येक 4 वर्ष पर आता है। और इसी वर्ष में फरवरी में एक दिन जोड़कर फरवरी 29 दिनों की हो जाती है। इसे हिंदी में अधिवर्ष नाम से जाना जाता है। 

हर चौथा वर्ष लीप ईयर कैसे होता है?

तो चलिए मैं अब आपको यह बताता हूं कि हर चौथा वर्ष लीप ईयर और फरवरी का महीना 29 दोनों का कैसे होता है। इसलिए को ध्यान से पढ़िएगा-


जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक वर्ष में 365 दिन होते हैं लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है। आपको यह जानना चाहिए कि एक वर्ष में 365 दिन और 6 घंटे होते हैं। अर्थात पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन 6 घंटे का समय लगता है। 


यह 6 घंटे का समय प्रत्येक वर्ष जुड़कर 4 साल में 24 घंटे होकर एक दिन बनता है। जिस वजह से फरवरी में इसे जोड़कर 29 दिन का कर दिया जाता है तथा वह वर्ष 365 दिन नहीं बल्कि 366 दिनों का हो जाता है। जिस वजह से इसे लीप ईयर के नाम से जाना जाता है। 

कैसे पता करें कि कौन सा वर्ष लीप ईयर होगा?

दोस्तों, आप जानना चाहते हैं कि लीप ईयर की गणना कैसे की जा सकती है। तो अब हम आपको बताएंगे कि लीप ईयर का पता कैसे लगाएं- 


लीप ईयर की गणना करने का सबसे आसान तरीका है भाग करके। अगर आपको लीप ईयर का पता लगाना है तो आपको सिर्फ उस सन(वर्ष) में 4 से भाग देना है। अगर वह साल पूरी तरीके से विभाजित हो जाता है तो वह वर्ष लीप ईयर कहलाता है। 


जैसे:- सन 2000 को 4 से भाग देने पर यह पूरी तरीके से विभाजित हो जाएगा, अतः यह एक लीप ईयर है। 2013 में 4 से भाग देने पर यह पूरी तरीके से विभाजित नहीं होगा, अतः 2013 लीप ईयर नहीं है। 

2024 में 4 से भाग देने पर यह 4 से पूरी तरीके से विभाजित हो जाएगा, अतः वर्ष 2024 भी एक लीप ईयर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ