फ्रांसीसी क्रांति का नारा था (Fransisi Kranti ka nara kya tha?)

प्रश्न:- फ्रांसीसी क्रांति का नारा क्या था?

1789 में फ्रांसीसी क्रांति हुई। जिसने व्यक्तिगत अधिकारों के विचार को अत्यधिक महत्व दिया। तथा समाज के सभी सदस्यों के बीच समानता में विश्वास किया। फ्रांस की क्रांति के 1792 में राजशाही के अंत की घोषणा की तथा फ्रांस को एक गणतंत्र के रूप में स्थापित किया। बरसात अब यहां पर जनता का शासन था अतः यह एक लोकतंत्र राज्य बन चुका था। 


1789 के फ्रांसीसी क्रांति के समय का प्रसिद्ध नारा था- स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा। क्रांति के इस नारे ने व्यक्तिगत अधिकार, सभी लोगों, कुलीनों और आम लोगों के बीच समानता, तथा समाज में सभी लोगों के बीच समुदाय की भावना को एक साथ लेकर आया। इस नारे का इस्तेमाल राजनीतिक भाषणों में किया गया था। जगह-जगह पोस्ट पर भी दिखाई दिया। तथा क्रांति का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य प्रतीकों पर भी इस नारे को लिखा गया। पहले यह नारा फ्रांसीसी के सिक्कों पर था, जब तक यूरो को नहीं अपनाया गया। डाक टिकटों तथा फ्रांसीसी सिटी हॉल के सामने भी आप इसे उकेरा हुआ पा सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ