Daily Current Affairs in hindi : 20 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 20 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

20 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. विश्व आर्थिक मंच भारत के तेलंगाना राज्य में स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान पर आधारित केंद्र स्थापित करेगा। 


2. हाल ही में नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर को समर्पित स्मारक डाक टिकटों की एक सीरीज लॉन्च की है। 


3. कुल दुग्ध उत्पादन में 15.72% हिस्सेदारी के साथ वर्ष 2022 से 23 के दौरान सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश था। 


4. हाल ही में 3D शहरी स्थानिक डिजिटल द्विन विकसित करने वाला भारत का पहला शहर वाराणसी बना। 


5. हाल ही में महतारी वंदना योजना 2024 झारखंड राज्य सरकार ने शुरू की। 


6. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय गुब्बारा महोत्सव का 9वां संस्करण तमिलनाडु के पोलाची में शुरू हुआ। 


7. भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडस फूड 2024 का उद्घाटन किया। 


8. रिलायंस जिओ ने आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर चैट जीपीटी की तरह भारत जीपीटी लॉन्च करने की घोषणा की है। 


9. वैश्विक एयरोस्पेस दिग्गज कंपनी बोइंग ने भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में अपना पहला वितरण केंद्र खोला है। 


10. इंडसइंड बैंक ने ईजीडीनर के साथ मिलकर प्लेटटिनम क्रेडिट कार्ड लांच किया। 


11. बेंगलुरु में स्थित अंतरिक्ष डाटा कंपनी, Pixxel ने बेंगलुरु में अपनी पहली अंतरिक्ष यान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। 


12. हाल ही में लार्सन ऐंड टुब्रो ने मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की एक महत्वपूर्ण खंड के लिए ₹10000 से ₹15000 करोड़ के बीच एक महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल किया। 


13. इसरो ने मछुआरों को आपातकालीन संदेश पहुंचाने के लिए उन्नत डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर पेश किया। 


14. विश्व आर्थिक मंच की पांच दिवसीय 54वीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल नहीं है। 


15. ब्रांड फाइनेंस द्वारा 2024 ग्लोबल 500 आईटी सर्विसेज रैंकिंग के अनुसार टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने दुनिया में दूसरा सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ