SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 6 दिसंबर 2023 को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की आंसर की को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपनी आंसर की एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिए परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर के मध्य किया गया था, जो कंप्यूटर बेस्ड था। आलोक के द्वारा आंसर की के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिका भी जारी की गई है।
आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार करें यह
आंसर की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालना होगा, इसके बाद वे अपने आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार फाइनल आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो वह 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2023 तक इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकता है तथा ₹100 जमा करके प्रत्येक के लिए चुनौती दे सकता है। 9 दिसंबर को शाम 6:00 बजे के बाद मिलने वाले आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आप अपने आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रत्येक चुनौती के लिए ₹100 जमा करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
ऐसे करें आंसर की चेक
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना है।
2. होम पेज पर आपको उत्तर कुंजी या आंसर की पर क्लिक करना है।
3. एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें लिखा होगा ‘दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 कांस्टेबल महिला और पुरुष संभावित आंसर की के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्र अपलोड करना’। इस पर आपको क्लिक करना है।
4. आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना है।
5. अब आपके सामने आपकी फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेकैंसी सामान्य जानकारी
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में कांस्टेबल की महिला तथा पुरुष के लिए कुल 7547 पदों को भरना सुनिश्चित किया गया है। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार को शारिरिक माप परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण में उपस्थित किया जाएगा। इस तरह से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ