Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2023 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2023 in hindi लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 26 दिसंबर 2023 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
26 December 2023 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय द्वारा नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया गया।
2. सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया प्रशान्त पुरस्कार प्रतिष्ठित सम्मान है जो सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं।
3. हाल ही में भारतीय अभिनेत्री आस्था रावल ने पहली बार भारत में आयोजित मिस कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल अवॉर्ड 2023 की प्रतियोगिता का 5वां संस्करण जीता है।
4. राजस्थान में KG से PG तक की लड़कियों के लिए निशुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत की गई है।
5. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का आठवां संस्करण बैंकॉक में आयोजित किया गया।
6. छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर वीरा मंगाई है।
7. हाल ही में भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेस ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट का खिताब जीता।
8. हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के शहरी सेवाओं और पर्यटन सुविधाओं में सुधार के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण के लिए ADB के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
10. हाल ही में नामदफा नामक उड़ने वाली गिलहरी 42 वर्षों तक विलुप्त होने के बाद फिर से अरुणाचल प्रदेश में देखी गई है।
11. हाल ही में आरबीएल बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी लॉन्च किया है जो व्यापार वित्त डिजिटल परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण कदम है।
12. 26 जनवरी 2024 तक भारत सरकार का लक्ष्य 270 मिलियन लाभार्थियों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में नामांकित करना है।
13. 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
14. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के 162वीं जयंती पर पुस्तक पंडित मदन मोहन मालवीय के संग्रहीत कार्य का विमोचन किया।
15. हाल ही में सियरा लियोन में तख्तापलट का असफल प्रयास हुआ, यह देश अफ्रीका महाद्वीप में है।
0 टिप्पणियाँ