Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2023 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2023 in hindi लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 25 दिसंबर 2023 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
25 December 2023 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. हाल ही में जारी LEADS-2023 रैंकिंग में तमिलनाडु ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
2. भूमि राशि पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक ई-गवर्नेंस पहल है।
3. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से 2 लोगों को सम्मानित किया गया।
4. कॉर्बन बॉर्डर टैक्स को ब्रिटेन 2027 से स्टील और एल्यूमीनियम जैसे सामग्रियों के आयात पर लागू करने की योजना बना रहा है।
5. हाल ही में फिनलैंड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार को अफगान महिला कौशल विकास केंद्र को प्रदान किया गया।
6. 11 गलियारे को राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत विकसित किया जा रहा है।
7. हाल ही में G7 देशों ने रूस के हीरो को अपने बाजारों में प्रवेश को रोकने की योजना बनाई है।
8. विश्व बैंक ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह द्वारा की गई सिफारिशो का अध्ययन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया।
9. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक के लिए छह अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजो की खरीद के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के साथ 1614.89 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
10. इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए लीफ एरिक्सन चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
11. करूर व्यास बैंक और एचडीएफसी लाइफ ने अपने संबंधित ग्राहकों को जीवन बीमा उत्पाद पेश करने के लिए एक कॉरपोरेट एजेंसी समझौता किया।
12. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जाता है।
13. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार बीते सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.816 अरब डॉलर बढ़कर चार महीने के उच्चतम 606.859 अरब डॉलर हो चुका है।
14. आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।
15. एक रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश का कुल कर्ज बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया है।
0 टिप्पणियाँ