लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को मानसिक तथा शारीरिक अब दोनों प्रकार से मजबूत किया जाएगा। अब वे छेड़खानी या किसी भी विषम परिस्थितियों में मुंह तोड़ जवाब देने के काबिल बनेंगी। विषम परिस्थितियों से लड़ने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
![]() |
माध्यमिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण |
माध्यमिक विद्यालयों में इसके लिए 3 महीने का समय भी निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेटियों को सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं को 3 महीने के लिए दिलाया जाएगा। सबसे पहले 22 जिलों में इसके प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा उसके बाद बाकी के 53 जिलों में भी सभी विद्यालयों में इसका प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ