Up Police Constable Admit Card: इन स्टेप्स में डाउनलोड करिए यूपी पुलिस कांस्टेबल के एडमिट कार्ड

UP Police Bharti Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अधिसूचना में कहा है कि वे 13 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर देंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार अपने-अपने एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

              
UP Police Bharti Admit Card

आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा शहर की जानकारी बता दी गई है आप उसे ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट ccp.onlinereg.co.in पर जाकर देख सकते हैं। 


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के 60244 पदों की भर्ती की परीक्षा तिथि 17 और 18 फरवरी जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को दो पाली में कराया जाएगा, पहली पाली 10:00 बजे से 12:00 तक तथा दूसरी 3:00 से 5:00 तक आयोजित की जाएगी। 

UP Police Constable: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।

  • अब आपको होम पेज पर दिख रहे नोटिस टैब पर क्लिक करना है। 

  • एडमिट कार्ड का लिंक जारी होने के बाद आपके सामने एक लिंक दिखाई देगा, जो एडमिट कार्ड से संबंधित होगा आपको उस पर क्लिक करना है। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी को आपको भरना होगा।

  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर तुरंत इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ