Union Bank of India Recruitment 606: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 606 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती का नोटिफिकेशन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार यूनियन बैंक आफ इंडिया में रिक्त 606 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी इस पोस्ट के नीचे बताई गई है जिसे आप स्टेप बाय स्टेप चेक करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
Union Bank of India Recruitment: महत्वपूर्ण तिथियां
महत्वपूर्ण तिथियां | |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 3 फरवरी 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2024 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2024 |
परीक्षा की तिथि | अज्ञात |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | अज्ञात |
आंसर की उपलब्ध होने की तिथि | परीक्षा के बाद |
परिणाम जारी होने की तिथि | परीक्षा के बाद |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस नई भर्ती के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मांगे हैं जिसके अंतर्गत 606 रिक्त पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन 3 फरवरी 2024 से शुरू हुए हैं तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
Union Bank of India Recruitment: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क | |
---|---|
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लूएस | ₹850 |
एससी, एसटी | ₹175 |
ऑनलाइन आवेदन का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। |
Union Bank of India Recruitment: आयु सीमा
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती में आयु सीमा का निर्धारण कुछ इस प्रकार से किया गया है-
आयु सीमा | |
---|---|
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
आरक्षित वर्गों को आयु में अतिरिक्त छूट के लिए अधिसूचना पढ़े। |
Union Bank of India Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती में न्यूनतम योग्यता स्नातक पास रखी गई है। अर्थात अगर कोई आवेदक किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से स्नातक पास है तो वह यूनियन बैंक आफ इंडिया के इस भर्ती में शामिल हो सकता है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है।
Union Bank of India Recruitment: आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा-
सबसे पहले आपको यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
अब आपको रिक्रूटमेंट की बटन पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने भर्ती का नोटिफिकेशन दिखेगा जिसे आपको पीडीएफ फॉरमैट में रहेगा डाउनलोड कर लेना है। इस नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ना है उसके बाद ही आवेदन करना है।
सभी जानकारी को पढ़ने के बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरना है और अंत में संबंधित डॉक्यूमेंट को अपलोड करके फॉर्म को फाइनल सबमिट करना है।
अंत में आपको फाइनल प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखना है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Click Here
हर खबर से संबंधित अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें
आपके लिए हमारे इस वेबसाइट पर रोजगार तथा योजनाओं की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है। अगर आप हमारे द्वारा प्रकाशित किसी भी खबर का नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करना होगा जिसे आप अपनी स्क्रीन के दाहिने साइड में नीचे से ज्वाइन कर सकते हैं। हम उसे प्रतिदिन अपडेट करते रहते हैं आपको वहां पर रोजगार तथा योजनाओं से संबंधित डेली अपडेट मिलते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ