Daily Current Affairs in hindi : 10 फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

 Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

   
daily current affairs 2024 in hindi PDF

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 10 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

10 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए अधिकतम 15 दिनों के प्रवास के लिए वीजा मुक्त नीति को मंजूरी दी है। 


2. हाल ही में आरबीआई द्वारा जारी पंचायती राज संस्थानो का वित्त शीर्षक की रिपोर्ट के अनुसार पंचायतें अपनी राजस्व का केवल 1.1% करों के माध्यम से अर्जित करती हैं। 


3. हाल ही में दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान ने EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम लॉन्च किया। 


4. धन्यवाद प्रस्ताव एक संसदीय प्रक्रिया है जिसमें संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभीभाषण के प्रति आभार या प्रशंसा व्यक्त करने के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है। 


5. वर्तमान में भारत का निर्यात बढ़कर 775 बिलियन डालर पहुंच गया है। 


6. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, भारत वर्ष 2030 तक वैश्विक तेल मांग वृद्धि का सबसे बड़ा स्रोत बन जाएगा क्योंकि इसका घरेलू उत्पादन 22% कम हो गया है। 


7. भारत, म्यांमार के साथ 1643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 


8. हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने उद्यमियों, फ्रीलांसरों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चार नए क्रेडिट कार्ड बिजफर्स्ट, बिजग्रो, बिजपावर और बिजब्लैक लॉन्च किया। 


9. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आउटस्टैंडिंग बिज़नेस वुमन ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार से बीना मोदी को सम्मानित किया गया। 


10. भारत 9 और 10 फरवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले हिंद महासागर सम्मेलन में भाग ले रहा है। 


11. हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित बीमा उत्पादों के लिए सारथी पोर्टल लॉन्च किया गया। 


12. सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल संग्रहण के लिए सैटेलाइट आधारित जीपीएस तकनीकी लागू करने की योजना बना रही है। 


13. OECD के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत के लिए संशोधित जीडीपी वृद्धि 6.2% का अनुमान है। 


14. भारतीय कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को विश्व खाद्य पुरस्कार दिया गया, वह पुरस्कार हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति है। 


15. वर्ष 1952 के आम चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाली राजनीतिक पार्टी सोशलिस्ट पार्टी थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ