Daily Current Affairs in hindi : 5 फरवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

   
5 February 2024 Current Affairs in Hindi

मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 5 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

5 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु राज्य में तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। 


2. हाल ही में उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ने विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं में लगभग पूर्णता हासिल कर ली है। 


3. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर देश में पीएम विश्वकर्म योजना लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया। 


4. एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में यूपीआई के माध्यम से कुल 18 लाख करोड़ मूल्य का लेनदेन किया गया। 


5. हाल ही में दक्षिण कोरिया कंपनी किआ मोटर्स इंडिया ने तत्काल प्रभाव से नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में गवांगगु ली की नियुक्ति की घोषणा की। 


6. जनवरी 2024 में तेलंगाना पुलिस द्वारा आयोजित एक महीने तक चलने वाले ऑपरेशन, ऑपरेशन स्माइल एक्स के माध्यम से पूरे तेलंगाना राज्य से कुल 3479 बाल मजदूरो को बचाया गया। 


7. भारतीय वायु सेना 17 फरवरी को राजस्थान में वायु शक्ति 24 नामक एक प्रमुख अभ्यास आयोजित करेगी। 


8. हाल ही में समाचारों में देखी गई डिजिटल डिटॉक्स पहल कर्नाटक राज्य से संबंधित है। 


9. आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय आरोग्य मेला 1 फरवरी से 4 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 


10. सरकार ने लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ा कर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। 


11. हाल ही में निखिल मुकुंद वाघ को महा गौरव 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 


12. टाटा ने पहली भारत की निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए एयरबस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 


13. प्रधानमंत्री ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस यानी 2021 15 अगस्त को राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन शुरू किया था। 


14. न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2022 को शपथ ली। 


15. राष्ट्रपति महात्मा गांधी को समर्पित देश का पहला सबसे बड़ा बापू टावर हाल ही में पटना में बन कर तैयार हुआ है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ