Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 6 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
6 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. तमिलनाडु में थनथाई पेरियार वन्य जीव अभ्यारण नामक एक वन्य जीव अभ्यारण बनाया जाएगा।
2. एशियाई क्रिकेट परिषद का गठन 19 सितंबर 1983 को एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में नई दिल्ली में हुआ।
3. महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्रा इस वर्ष की तीसरी तिमाही में इसरो के गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।
4. हाल ही में फरवरी 2024 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
5. उत्तर प्रदेश सरकार 5 से 15 फरवरी तक फाइलेरिया रोगों के उन्मूलन के लिए वार्षिक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान शुरू करेगी।
6. हाल ही में भारतीय नौसेना ने समयबद्ध तरीके से नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन के सभी पहलुओं को संबोधित करके नौसेना नागरिकों के प्रशासन दक्षता और कल्याण में सुधार के लिए वर्ष 2024 को घोषित किया।
7. केंद्र सरकार ने बजट 2024 में 40000 मानक रेल डिब्बों को बंदे भारत मानकों में अपग्रेड करने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की घोषणा की है।
8. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि अर्थात पीएम स्वनिधि योजना, शहरी स्ट्रीट वेंडर के लिए एक सूक्ष्म ऋण योजना है जिसकी शुरुआत 1 जून 2020 को हुई।
9. हाल ही में भारत और ओमान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जो सैन्य उपकरणों की खरीद सहित रक्षा सहयोग के नए क्षेत्र में भागीदारी के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगा।
10. आरबीआई के अनुसार 31 जनवरी 2024 तक 97.50% ₹2000 के नोट प्रचलन से वापस आ गए हैं।
11. हाल ही में 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए मसालवाहक के रूप में अभिनव बिंद्रा को चुना गया।
12. हाल ही में भारत 5G पोर्टल एक एकीकृत पोर्टल, संचार मंत्रालय द्वारा लांच किया गया।
13. दिल्ली सौर नीति 2024 के अनुसार 2027 तक दिल्ली में सौर ऊर्जा की लक्षित स्थापित संख्या 4500 मेगावाट हो जाएगी।
14. हिम तेंदुआ खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर है।
15. हाल ही में आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7% किया।
0 टिप्पणियाँ