Today Current Affairs। करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 4 फरवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
4 February 2024 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. हाल ही में कर्नाटक सरकार ने ऑल इंडिया गेम्स देवलोपेर्स फोरम के सहयोग से गेमिंग और सोशल मीडिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक डिजिटल डिटॉक्स पहल शुरू करने के लिए तैयार है।
2. हाल ही में समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय सम्मेलन कोटेश्वर, गुजरात में आयोजित किया गया।
3. भारतीय नौसेना हाल ही में विशाखापट्टनम में नौसेना डॉकयार्ड में अपने सबसे नए सर्व बेसल संध्याक कमीशन करने जा रहा है।
4. भारतीय गैंडा जिसे एक सिंग वाले गैंडे के रूप में भी जाना जाता है, इसे आईयूसीएन रेड लिस्ट में शुभेद्य श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
5. हाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड की सूची में पांच और वेटलैंड जोड़े हैं जिससे भारत में वेटलैंडों की संख्या 80 पहुंच गई है।
6. हाल ही में उत्तर भारत का पहला मानव डीएनए बैंक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया।
7. हाल ही में ब्रिक्स समूह के लिए नए आमंत्रित देश में पश्चिम एशिया से इराक शामिल नहीं है।
8. हाल ही में WHO ने पांच देशों को औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस फैटी एसिड को खत्म करने में प्रगति को मान्य करने वाले अपने पहले प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है, इन पांच देशों में भारत शामिल नहीं है।
9. जनवरी 2024 में 1,72,129 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ।
10. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 25 के लिए पूंजीगत व्यय को 11.1% बढ़ा कर दिया है। जो सकल घरेलू उत्पाद का 3.4% है।
11. हाल ही में इब्राहिम इस्कंदर, मलेशिया के नए सुल्तान बने हैं।
12. हाल ही में संजय वर्मा ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। यूपीएससी के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
13. सर्वत्र, एक मल्टीस्पैन मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम है जिसे डीआरडीओ के आर्मामेंट और कॉम्बैट इंजीनियरिंग सिस्टम द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
14. विश्व आद्रभूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व आद्रभूमि दिवस 2024 का विषय आद्रभूमि और मानव कल्याण है।
15. प्रतिवर्ष 4 फरवरी को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
0 टिप्पणियाँ