भारत में जनगणना संगठन के लिए सर्वोच्च पद कौन सा है?

प्रश्न:- भारत में जनगणना संगठन के लिए सर्वोच्च पद कौन सा है?

उत्तर:- भारत में जनगणना संगठन के लिए सर्वोच्च पद जनगणना आयुक्त या भारत का महापंजीयक होता है। भारत में जनगणना संगठन का सर्वोच्च पद केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। जनगणना संबंधी कार्यों को निर्देशित करना इस पद का प्रमुख कार्य है। 


भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण है जिन्होंने यह पद 1 नवंबर 2022 से ग्रहण किया है। इस पद के पूर्व हुए गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। 


आपको बता दें कि भारत में जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष पर होती है। जनगणना की शुरुआत सर्वप्रथम 1872 ईस्वी में वायसराय लॉर्ड मेयो के तहत हुई। पूर्ण रूप से पहली जनगणना 1881 ईस्वी में हुई थी। वर्तमान में पिछली पूर्ण जनगणना 2011 में हुई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ