किसने कहा है राज्य व्यक्ति का विशाल रूप है - Kisne kaha Rajya vyakti ka vishal Roop hai?

प्रश्न:- किसने कहा है राज्य व्यक्ति का विशाल रूप है?

प्लेटो ने कहा- राज्य व्यक्ति का विशाल रूप है। प्लेटो के आदर्श राज्य में कानून को कोई महत्व नहीं दिया गया है। उनके अनुसार आदर्श राज्य में जिस दार्शनिक व्यक्ति का शासन होगा उसे कानून की आवश्यकता नहीं है उसे व्यक्ति का विवेक ही सर्वोच्च कानून है। प्लेटो का कहना है कि आदर्श राज्य का निर्माण तभी हो सकता है जब शासन संचालन का अधिकार सिर्फ विवेक युक्त दार्शनिक शासको को ही होना चाहिए। 


प्लेटो के आदर्श राज्य में एक सुनियोजित शिक्षा प्रणाली की व्यवस्था की गई है। ऐसी प्रणाली जो राज्य की प्रकृति और आवश्यकताओं के अनुकूल हो तथा जो नागरिकों को उनके कर्तव्यों का ज्ञान करा सके। अतः हम कह सकते हैं कि प्लेटो की शिक्षा का आधार दार्शनिक है। उनके अनुसार शिक्षा से मनुष्य के गुणों में वृद्धि होती है। प्लेटो का कथन है मानसिक रोग को मानसिक औषधि द्वारा ही ठीक किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ