Daily Current Affairs in hindi : 19 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 19 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

19 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. हाल ही में केप वर्ड को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया मुक्त देश घोषित किया। 


2. हाल ही में श्रीविल्लीपुथुर मेगामलाई टाइगर रिजर्व में सिगरिटिस तितली की नई प्रजाति की खोज की गई है यह टाइगर रिजर्व भारत के तमिलनाडु राज्य में है। 


3. हाल ही में भारत के पहले मल्टी स्पोर्ट्स बीच गेम द बीच गेम्स 2024 का आयोजन दीव में ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर किया गया। 


4. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 रैंकिंग के मूल्यांकन के लिए डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक क्षेत्र की स्वच्छता, स्वच्छ जल निकाय आदि शामिल है। 


5. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने हाल ही में उग्रम नाम से एक स्वदेशी एसॉल्ट राइफल लॉन्च की है। 


6. हाल ही में जारी प्रसिद्ध पुस्तक फॉरगॉटेन ट्रेल्स: फोर्जिंग वाइल्ड एडिबल्स जनजातियों के आहार से संबंधित है। 


7. गांगीरेड्डू मेलम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में संक्रांति फसल उत्सव से जुड़ा एक पारंपरिक लोक प्रदर्शन है। 


8. हाल ही में दक्षिणी अफ्रीका ने गाजा में चल रहे इसराइल के सैन्य अभियान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर किया है। 


9. हाल ही में जारी ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत का चौथा स्थान है। 


10. असम राज्य के सर्वोच्च सम्मान असम वैभव से रंजन गोगोई को सम्मानित किया जाएगा। 


11. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पहले ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के साथ समझौता किया है। 


12. हाल ही में स्विट्जरलैंड ने वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेन्स्की की याचिका स्वीकार कर ली है। 


13. शांति के लिए एशियाई बौद्ध सम्मेलन की 12वीं महासभा का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। 


14. इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व वाली सरकार द्वारा भारतीय संविधान का 42 वां संशोधन किया गया था। 


15. भारत के शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंद ने नीदरलैंड में विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराकर भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ