Bihar Politics Crisis: बिहार सियासी संकट के बीच 22 आईएएस और 45 प्रशासनिक अफसरों के तबादले

बिहार। लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा उलट फेर देखने को मिल रहा है। लालू प्रसाद की RJD तथा नीतीश कुमार की JDU के बीच दरारे बढ़ती जा रही है। जिस कारण प्रधानमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए के साथ जाने की अटकलें सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

  
Bihar Politics Crisis: बिहार सियासी संकट के बीच 22 आईएएस और 45 प्रशासनिक अफसरों के तबादले

इसी बीच बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर शुक्रवार को फेरबदल किया गया। जिसमें पांच जिलाधिकारी समेत 22 आईएएस अधिकारियों तथा बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। 


2010 बैच के IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, जो पटना के डीएम थे उन्हें ट्रांसफर कर विशेष सचिव के रूप में मुख्यमंत्री सचिवालय में ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह 2011 बैच के IAS अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने ले ली। जो वर्तमान में आईजी के पद पर हैं। अब कपिल अशोक पटना के नए डीएम होंगे। इसी तरीके से विभिन्न अधिकारियों की तबादली की गई है। 


गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का डीएम का चार्ज सोपा गया। भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम नियुक्त किया गया। गृह विभाग के प्रमुख सचिव सेंथिल कुमार को योजना विभाग के नए प्रमुख सचिव का चार्ज दिया गया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव सफीना एएन को राजस्व बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ