Australia News: ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की हुई मौत, वजह है हैरान करने वाली

Australia News। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में फिलिप द्वीप के समुद्र में डूबने से चार भारतीयों की हुई मौत। कैनबरा स्थित भारतीय उच्च आयोग ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। भारतीय हाई कमीशन ने सोशल मीडिया X पर यह जानकारी शेयर की।

 
ऑस्ट्रेलिया में 4 भारतीयों की मौत

मृतकों में 20 साल का एक पुरुष तथा तीन महिलाएं शामिल है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुरुष तथा दो महिलाओं की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई, तथा एक महिला को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार जहां पर यह हादसा हुआ, उस बीच पर लाइफगार्ड गश्ती दल की तैनाती नहीं हुई थी। यह काफी लोकप्रिय पधिराम स्थल बन गया है जो अपनी समुद्री गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। इस हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने चिंताएं व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ