Daily Current Affairs in hindi : 23 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और पीडीएफ

Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2024 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2024 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा। 


आज मैं आपके लिए 23 जनवरी 2024 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं। 

23 January 2024 Current Affairs in Hindi PDF

क्या आप जानते हैं-


1. ब्राजील देश विश्व के लिथियम त्रिकोण का हिस्सा नहीं है। 


2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया, यह उन्हें कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल की श्रेणी में प्रदान किया गया। 


3. हाल ही में LIC भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में सबसे मूल्यवान कंपनी बनी। 


4. हाल ही में जारी राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य गुजरात बना। 


5. विंग्स इंडिया 2024 कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद में किया गया है। 


6. अयोध्या में नागर शैली में बना राम लला मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ। 


7. बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र के परिसर का उद्घाटन किया। 


8. पर्यटन मंत्रालय दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर 23 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन करेगा। 


9. बिहार के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी जातिगत जनगणना आरंभ हो गई है। 


10. 1976 में हुए 42 वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा गया। 


11. 19 जनवरी 2024 को बेंगलुरु में क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया। 


12. हाल ही में असम सरकार ने ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए एक वित्तीय सहायता योजना मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता शुरू की। 


13. प्रत्येक वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। 


14. संविधान द्वारा अनुच्छेद 25 से लेकर 28 तक सभी भारतीयों को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी दी गई है। 


15. ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ