Today Current Affairs: करंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम्स की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स 2023 यूपीएससी, आईएएस, पीसीएस, स्टेट पीसीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा विभिन्न सरकारी एक्जाम की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करंट अफेयर्स का हिंदी पीडीएफ हमने पोस्ट के लास्ट में दिया हुआ है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं सभी एग्जाम्स को ध्यान में रखते हुए आप सभी के लिए daily current affairs 2023 in hindi PDF लाता रहता हूं। आज के समय में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूछे जा रहे हैं इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप सभी के लिए रोजाना करंट अफेयर्स लेकर आता रहूंगा जो आपको अपडेट रखेगा।
आज मैं आपके लिए 28 दिसंबर 2023 का करंट अफेयर्स लेकर आया हूं। आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करके करंट अफेयर्स तथा अन्य संबंधित अपडेट्स जो भी आपकी एग्जाम्स से जरूरी है आसानी से पा सकते हैं। तो चलिए अब हम आज के करंट अफेयर्स को जानते हैं।
28 December 2023 Current Affairs in Hindi PDF
क्या आप जानते हैं-
1. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष सुशासन दिवस मनाया जाता है।
2. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा प्रोजेक्ट प्रयास लांच किया गया।
3. हाल ही में पुणे में जलोश-2023 का 13वां संस्करण सम्पन्न हुआ, जिसमे 14 विश्व रिकॉर्ड बने।
4. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के व्यापार का लगभग 12% स्वेज नहर से होकर गुजरता है।
5. हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री ने न्यूरो अपडेट 2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया।
6. विश्व इकोनामी फॉर्म में पहली बार उत्तर प्रदेश की एक जिला एक उत्पाद योजना को पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
7. प्रत्येक वर्ष हिमाचल प्रदेश में सुप्रसिद्ध विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। जिस हाल ही में आयोजित किया गया।
8. हाल ही में तीसरे अटल गौरव सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
9. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए किसान मित्र एआई एप का अनावरण किया।
10. हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स ने कार्तिक आर्यन को अपना फुटबॉल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
11. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए जिओमार्ट खुदरा कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
12. अंगोला देश 1 जनवरी 2024 से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन समूह को छोड़ देगा।
13. हाल ही में उत्तर प्रदेश में पुलिस व्हाट्सएप चैनल लांच करने वाला पहला राज्य बन गया।
14. दिसंबर 2023 में ईरान की नौसेना ने अपने शस्त्रागार में दो घरेलू निर्मित परिष्कृत क्रूज मिसाइल तलैयह और नासिर शामिल की है।
15. हाल ही में कर्नाटक ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023 जीता है।
0 टिप्पणियाँ