प्रश्न:- भारत में मैंग्रोव वन कहां पाए जाते हैं?
उत्तर:- मैंग्रोव एक छोटा पेड़ या झाड़ी होता है जो समुद्र के किनारे पाया जाता है। उनकी जड़ें अधिकतर पानी के नीचे नमकीन टलहत में होती है। यह फूल वाले पेड़ होते हैं।
दुनिया में कुल मैंग्रोव का क्षेत्र 1,50,000 वर्ग किलोमीटर है। सबसे ज्यादा मैंग्रोव दुनिया भर में एशिया में ही पाए जाते हैं। दक्षिण एशिया में कुल मैंग्रोव का लगभग 45.8 परसेंट भारत में ही पाया जाता है।
भारत में सबसे अधिक मैंग्रोव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल है। इसके बाद गुजरात और अंडमान निकोबार दीप समूह का क्षेत्र आता है। पश्चिम बंगाल में सुंदरवन मैंग्रोव का सबसे बड़ा क्षेत्र है। अतः सुंदरवन में मैंग्रोव वन सबसे अधिक पाए जाते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी सम्मिलित किया गया है।
इसके बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन क्षेत्र उड़ीसा के भितरकनिका नामक स्थान पर है। जो की ब्राह्मणी और वैतरणी नदी के डेल्टावो द्वारा बना है। यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण रामसर आद्र भूमि में से है।
0 टिप्पणियाँ