शांतिनिकेतन की स्थापना रविंद्रनाथ टैगोर के द्वारा एक छोटे से स्कूल को खोलकर की गई। शांतिनिकेतन भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बीरभूम जिले में बोलपुर के पास एक छोटा सा शहर है। कोलकाता से उत्तर में 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नोबेल पुरस्कार विजेता कभी रविंदर नाथ टैगोर जी के द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना के कारण या शहर प्रचलित हुआ। यह एक पर्यटन स्थान भी है।
रवींद्रनाथ के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर थे जिन्होंने साल 1863 में 7 एकड़ जमीन पर एक आश्रम बनाया। वही आश्रम आज विश्वभारती के नाम से जाना जाता है। 1901 में सिर्फ पांच छात्रों को लेकर रवींद्रनाथ टैगोर ने यहां पर एक विद्यालय खोला। इनमें उनका अपना पुत्र भी शामिल था। इस विश्वभारती को 1921 ईस्वी में राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो गया।
Q. शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर ने।
0 टिप्पणियाँ