Gk Questions and Answers: दोस्तों, आज मैं आपको सामान्य ज्ञान ( Gk Questions with answers in hindi ) के 30 ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर बताने जा रहा हूँ, जिसको पढ़कर आप अपने ज्ञान को और भी बढ़ा सकते हैं। नीचे दिए गए gk questions in hindi, gk in hindi, gk for exams, gk question and answer, gk hindi आपके ज्ञान को और भी बढ़ाएंगे।
यह सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आपके होने वाले सभी competitive exams के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। यह सामान्य ज्ञान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Bank Po, Railway, UPSC, UPSSSC, TET, CTET, SUPERTET, IBPS, B.ED, SBI PO, NDA आदि में आपकी मदद करेंगी।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : Gk Questions in hindi
1. स्वराज पार्टी की स्थापना कहाँ हुई?
इलाहाबाद में ( वर्तमान प्रयागराज )
2. स्वतंत्रता के बाद भारत में अब तक कितनी बार संयुक्त अधिवेशन हो चुके हैं?
चार बार
3. स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री का क्या नाम था?
सरदार वल्लभभाई पटेल
4. हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ?
18 जून 1576 को
5. हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद कन्नौज पर किसने शासन किया?
यशोवर्मन
6. हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्र आकार कैसा था?
त्रिभुजाकार
7. स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे?
सी राजगोपालाचारी
8. सेतु समुद्रम परियोजना किसे जोड़ती है?
मन्नार की खाड़ी और पाकजलडमरूमध्य
9. सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता क्या थी?
वहां की नगर निर्माण योजना
10. सिक्खों के 10वें गुरु कौन थे?
गुरु गोबिंद सिंह
11. सिंधु सभ्यता में घोड़े के अवशेष किस स्थान से प्राप्त हुए हैं?
सुत्कोतडा
12. सिंधु सभ्यता के अधिकांश नगर कहां स्थित है?
नदियों के किनारे
13. सांची के स्तूप को किसने बनवाया?
अशोक
14. सल्तनत काल में 'हक ए सर्ब' क्या था?
सिंचाई कर
15. साइमन कमीशन भारत कब आया था?
1928 में
16. सर्वाधिक उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति कौन हैं?
मोरारजी देसाई
17. सर्वप्रथम जजिया कर किसने लगाया?
मोहम्मद बिन कासिम
18. किस नदी पर सरदार सरोवर बांध बना है?
नर्मदा नदी
19. सम्राट अशोक के पिता का नाम क्या था?
बिंदुसार
20. राज्यपाल का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
सामान्य रूप से 5 वर्ष
21. सबसे कम उम्र में बनने वाले प्रधानमंत्री कौन हैं?
राजीव गांधी
22. सती प्रथा कब समाप्त हुआ?
1829 ईस्वी में
23. संसद भवन का उद्घाटन कब किया गया?
1927 में
24. संसद की कितने सदन है?
दो सदन
25. संसद का उच्च सदन कौन सा है ?
राज्यसभा
26. संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ?
1951 में
27. संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
संविधान की प्रस्तावना को
28. संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमे निहित होती है?
राष्ट्रपति में
29. शुद्धि आंदोलन किसके द्वारा चलाया गया?
दयानंद सरस्वती के द्वारा
30. पाली ग्रंथ में गांव के मुखिया को क्या कहा जाता है?
ग्राम भोजक
इन्हें भी पढ़ें: इतिहास क्या है?
0 टिप्पणियाँ